हमें करना चाहिए था टूटकर किसी से प्रेम
झमाझम बारिश में भीगना चाहिए था
बिना किसी छतरी की उम्मीद किए
शिखर को छूने के लिए
लेना चाहिए था पहाड़ पर चढ़ने का जोखिम
हंगामा न सही, खुद को खड़ा करना चाहिए था
अन्याय और शोषण के खिलाफ
मगर अफसोस
ऐसा कुछ भी नहीं किया हमने
बरसों किताबों से जूझने के बाद
बिना कोई जीत हासिल किए
अपने आप से उकताए हुए हम
प्रेक्षागृह में बैठकर देखते हैं
प्रेम का नाटक
नायक के हेयर स्टाइल व चश्मे
और नायिका के पारदर्शी कपड़ों पर
बहस करते हैं घंटों लगातार
देर रात व्यवस्था को गाली देते हुए
लौटते हैं घर
और खाकर सो जाते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें